Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोहली के विराट शतक पर अनुष्का ने दी फ्लाइंग किस, पति के लिए लिखा- You are God child

November 16, 2023

कोहली के विराट शतक पर अनुष्का ने दी फ्लाइंग किस, पति के लिए लिखा- You are God child

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम बड़ी शान से वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल तक सभी जगह आज टीम इंडिया छाई हुई है। विराट कोहली अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के कारण लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। बुधवार को IND vs NZ के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने अपनी 50वीं वनडे सेंचुरी पूरी की।

इस वर्ल्ड कप में ये विराट का तीसरा शतक है। जहां कोहली के फैंन्स इससे खुशी से झूमे हुए हैं वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी फीलिंग्स शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। अनुष्का अपने पति के इस अचीवमेंट से बेहद खुश नजर आईं। कोहली के सेंचुरी मारने पर अनुष्का, विराट को फ्लाइंग किस देते भी नजर आईं वहीं कोहली ने भी अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस देते दिखे।

 

अनुष्का शर्मा ने अपने पति के लिए स्पेशल नोट भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर किया और कोहली का हौसला बढ़ाया। अनुष्का ने लिखा कि ‘भगवान बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर हैं! मैं उनकी बेहद आभारी हूं, जिन्होंने मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद दिया और आपको ताकत से ताकत की ओर बढ़ते हुए देखने और वह सब हासिल करने के लिए जो आपके पास है और चाहते हैं। अपने और अपने खेल के प्रति हमेशा ईमानदार रहें, आप सच में गॉड चाइल्ड हैं।’

 

इसके अलावा अनुष्का ने एक और पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘यह बंदूक टीम है।’ बता दें कि अनुष्का शर्मा के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें हैं। हालांकि अनुष्का और विराट कोहली दोनों में से इसको लेकर कुछ कंपर्म नहीं कि कई बार उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते भी देखा गया है। हालांकि, अभी तक कपल ने दूसरे बेबी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें