Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : बिजली वितरण निगम, छुट्टी के लिए 15 दिन पहले करें आवेदन

April 25, 2026

Haryana : बिजली वितरण निगम, छुट्टी के लिए 15 दिन पहले करें आवेदन

गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से कर्मचारियों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश बिना स्वीकृत अवकाश पर जाने वालों के लिए हैं।

प्रभावित होता है काम : एमडी

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अब सभी कर्मचारियों को अवकाश लेने से कम से कम 15 दिन पहले कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी को आवेदन देना होगा। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही छुट्टी पर चले जाते हैं या समय पर आवेदन प्रस्तुत नहीं करते, जिससे काम प्रभावित होता है और अन्य कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

इस स्थिति को देखते हुए प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि अगर कोई कर्मचारी निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करता तो उसके विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें