Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कायर आतंकियों से निपटेगी सेना, हम तो अमरनाथ यात्रा पर जाने को तैयार : श्रद्धालु

April 24, 2025

कायर आतंकियों से निपटेगी सेना, हम तो अमरनाथ यात्रा पर जाने को तैयार : श्रद्धालु

भदोही: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवाद की कायराना घटना के बावजूद उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कायर आतंकवादियों के डर से वह देवाधिदेव के परम धाम में जाने का सुअवसर बिल्कुल नहीं खोना चाहते। इन आतंकवादियों को उनके किये की सजा सरकार और हमारी जाबांज सेना देगी।

उन्हे सरकार और सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है और हर साल की तरह इस बार भी यात्रा निर्विघ्न संपन्न होगी। कालीन नगरी में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के प्रबंधक मोहम्मद यासीन डार ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों का दिन भर तांता लगा रहा है। लोगों ने यात्रा पर जाने के लिए अपना पंजीकरण फार्म एवं शुल्क जमा किया। 15 अप्रैल से पंजीकरण का कार्य चल रहा है। अब तक जिले से 513 लोगों ने अमरनाथ यात्रा को अपना पंजीकरण कराया है। जिसमें वीरवार को 2 दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: सीजफायर के बाद Petrol-Diesel के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें 9 अप्रैल के ताज़ा रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें