करनाल। मंगल कॉलोनी के भाग दो में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। यहां से टीम ने अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने के एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी संजय के पास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है।
भ्रूण जांच के वसूलता था 30 हजार रुपये
बताया जा रहा है कि वह एक बार भ्रूण जांच करने के 30 हजार रुपये लेता था। कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बोगस ग्राहक बनाकर जाल बिछाया। आरोपी ने गर्भवती महिला को जांच के लिए बुलाया और मोबाइल जैसी मशीन से लिंग जांच कर लड़की होने की जानकारी दी। इसी दौरान पहले से तैनात टीम ने इशारा मिलते ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो अन्य लोग फरार हो गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनु चौधरी ने बताया कि आरोपी पिछले आठ महीनों से यहां रह रहा था और मूल रूप से फफड़ाना का निवासी है।
ऑनलाइन मंगवाई थी ये मशीन
उसके पास से एक संदिग्ध पहचान पत्र भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि मशीन ऑनलाइन मंगवाई गई थी और बिना रजिस्ट्रेशन के इस्तेमाल हो रही थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :

