Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरविंद केजरीवाल ने तानाशाही ताकतों को ललकारा: सुनीता केजरीवाल

March 29, 2024

अरविंद केजरीवाल ने तानाशाही ताकतों को ललकारा: सुनीता केजरीवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति के रोम रोम में देशभक्ति है और उन्होंने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। श्रीमती सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। पूरे देश ने सुना। अगर किसी ने अरविंद केजरीवाल के कोर्ट में रखा गया पक्ष नहीं सुना है तो वो जरूर सुनें।

उन्होंने कोर्ट के सामने जो कुछ बोला, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं। बिल्कुल ऐसे ही स्वतंत्रता सेनानी भी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपने श्री अरविंद केजरीवाल को अपना भाई-अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई-अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें