Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assam Elections 2026: ‘सरकार बनने पर घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे’, अमित शाह ने किए ये बड़े वादे

April 3, 2026

Assam Elections 2026: ‘सरकार बनने पर घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे’, अमित शाह ने किए ये बड़े वादे

नेशनल डेस्क: जैसे-जैसे असम विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, अमित शाह ने बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार तीसरी बार बनती है, तो राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आदिवासी समुदाय के विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा।

एक जनसभा में बोलते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने असम को “घुसपैठियों का अड्डा” बना दिया है। उन्होंने कहा कि BJP सरकार बनने पर सभी पहचाने गए घुसपैठियों को धीरे-धीरे बाहर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 
‘खेल शुरू हो चुका’, मालदा घटना पर ममता बनर्जी का BJP पर हमला; चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
IPL 2026: रिंकू सिंह ने आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नंबर-1
पेट्रोल की कीमतों 137 रुपये का इजाफा, डीजल के दामों में भी हुई बढ़ोतरी… मचा हाहाकार

आदिवासी समुदाय के लिए बड़े वादे:

अमित शाह ने कहा कि BJP सरकार आदिवासी समाज के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाएगी। हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी। असम के हर जिले में बड़ी डेयरी स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आदिवासी संस्कृति, कला और परंपराओं को दुनिया भर में पहचान दिलाई है। साथ ही उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने का उदाहरण भी दिया।

कांग्रेस पर निशाना:

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने कभी आदिवासी समुदाय के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि BJP ने इस दिशा में ज्यादा काम किया है और बजट भी बढ़ाया है।

अन्य नेताओं के बयान:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी असम में एक रैली को संबोधित करते हुए NDA सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने देश की संस्कृति, सुरक्षा और विकास पर काम किया है, जबकि कांग्रेस पर उन्होंने अव्यवस्था और घुसपैठ बढ़ाने का आरोप लगाया। वहीं, पवित्र मार्घेरिटा ने भरोसा जताया कि BJP को जनता का समर्थन मिल रहा है और पार्टी फिर से सरकार बनाएगी।

असम में कब होंगे चुनाव?

असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में सभी 126 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। BJP, असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने 6 पार्टियों का गठबंधन बनाकर मुकाबला कड़ा करने की कोशिश की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें