Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा अध्यक्ष 16 विधायकों की अयोग्यता पर जल्द करें फैसला : Uddhav Thackeray

May 12, 2023

विधानसभा अध्यक्ष 16 विधायकों की अयोग्यता पर जल्द करें फैसला : Uddhav Thackeray

मुंबईः शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नाव्रेकर से 16 विधायकों की अयोग्यता पर जल्द से जल्द फैसला लेने की मांग की हैं। उन्होंने यह मांग तब की है जब एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल के राजनीतिक संकट पर अपना फैसला दिया। एक साल पहले शिवसेना के एकनाथ शिंदे की बगावत की वजह से उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। शिंदे ने बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सरकार बनाई और उन्होंने मुख्यमंत्री पद की तथा भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली हैं।

ठाकरे की पार्टी के नेता अनिल परब ने कहा कि वे अध्यक्ष नाव्रेकर को पत्र लिखकर उनसे इस मामले पर जल्द से जल्द फैसला लेने का अनुरोध करेंगे। ठाकरे ने कहा, कि ‘16 विधायकों को मिला जीवनदान अस्थायी है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने ‘उचित समय’ दिया है और इसकी सीमाएं हैं। अध्यक्ष को जल्द से जल्द इस पर फैसला लेना चाहिए।’’ उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह ठाकरे की अगुवाई वाली एमवीए सरकार को बहाल नहीं कर सकता क्योंकि उन्होंने पिछले साल जून में शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना इस्तीफा दे दिया था। उसने अध्यक्ष को ‘‘उचित अवधि’’ के भीतर 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला करने को कहा हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें