Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन: PM Modi, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित बड़े नेताओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

December 25, 2022

अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन: PM Modi, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित बड़े नेताओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष समेत अनेक नेताओं ने राजघाट के समीप श्री वाजपेयी के समाधिस्थल सदैव अटल पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अटल जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है। वहीं, पीएम मोदी ने आज पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “मां भारती की महान संतान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश के शिक्षा जगत की समृद्धि के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।”

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीटर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सबसे सम्मानित नेताओं और राजनेताओं में से एक थे, जिन्हें लोकतंत्र, समावेशिता और प्रगति के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। उन्हें हमेशा एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने 21वीं सदी के लिए हमारे देश के विकास की दिशा तय की।

लोकसभा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर शत–शत नमन। राजनीति में नैतिकता के सर्वोच्च मानदंड स्थापित करने वाले अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश को नए क्षितिज पर ले जाने को समर्पित किया। सुशासन के उनके सिद्धांत पूरी दुनियां के लिए प्रेरणा हैं।”

ओम बिरला ने भी पंडित मदनमोहन मालवीय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण। अपनी सशक्त लेखनी से उन्होंने सामाजिक विषमताओं को दूर कर राष्ट्रवादी भावना को मजबूत करने के महती प्रयास किए। उनके आदर्श भारतीय जनमानस को देश और समाज सेवा की राह दिखाते रहेंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें