Site icon Dainik Savera Times

बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले जारी, 3 में तोड़फोड़, 1 गिरफ्तार

नई दिल्ली: स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, बदमाशों ने बंगलादेश में 3 मंदिरों को निशाना बनाया। इस दौरान मैमनसिंह और दिनाजपुर जिलों में 8 मूर्तियों को खंडित किया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इनमें से एक घटना के सिलसिले में 27 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

मंदिर सूत्रों और स्थानीय लोगों के मुताबिक हलुआघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अबुल खैर ने शनिवार को बताया कि बदमाशों ने शुक्रवार तड़के हलुआघाट के शाकुई यूनियन में बोंदरपारा मंदिर की 2 मूर्तियों को खंडित कर दिया। मैमनसिंह में गुरुवार और शुक्रवार की तड़के 2 मंदिरों में 3 मूर्तियों को नष्ट कर दिया गया। हलुआघाट के शाकुई यूनियन में बोंदरपारा मंदिर पर शुक्रवार को हमला किया गया था, जबकि 1 दिन पहले बीलडोरा संघ में पोलाशकंद काली मंदिर में एक और मूर्ति को खंड़ित दिया गया था।

Exit mobile version