Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

March 3, 2023

जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में समुद्र तल से 3500 मीटर से ऊपर रहने वाले लोगों के लिए ‘कम खतरे’ का हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है।

वहीं इसी अवधि में बांदीपोरा, कुपवाड़ा और गंदेरबल में 2500 मीटर से ऊपर ‘मध्यम खतरे’ का हिमस्खलन होने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले निर्देश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें