Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayodhya CM Yogi live : आज मेरे निजी जीवन के लिए सबसे बड़े आनंद का अवसर: सीएम योगी

January 22, 2024

Ayodhya CM Yogi live : आज मेरे निजी जीवन के लिए सबसे बड़े आनंद का अवसर: सीएम योगी

Ayodhya CM Yogi live : प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। मंदिर में विराजमान हुए रामलला का पहली तस्वीर सामने आ आई है। प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया गया है। उनके सोने से बने मुकुट को भी देखा जा सकता है, जिसमें कई तरह के रत्न जड़े गए हैं। रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया।

अयोध्या से सीएम योगी का संबोधन
सीएम योगी संबोधित करते उपस्थित सभी लोगों को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की सबसे पहले बधाई दी। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 500 साल बाद मन भावुक हुआ है। योगी ने कहा कि भावों को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है। योगी ने कहा कि आज के दिन पूरा राष्ट्र राममय हो चुका है।

बोले इस दिन की प्रतिक्षा में 5 सदी बीत गई। उन्होंने कहा कि प्रभु रामलला की अलौकिक छवि है। मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था। इसके बाद सीएम ने कहा कि अयोध्या में त्रेतायुग उतर आया है। प्रभुराम की कृपा से अयोध्या की गलियों में गोलियां नहीं गूंजेंगी। कर्फ्यू नहीं लगेगा। यहां दीपोत्सव हुआ करेंगे। जैजै सियाराम बोलकर सीएम योगी ने अपने भाषण को विराम दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें