Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 में पड़ेगी भीषण गर्मी? बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, AC और कूलर भी हो जाएंगे फेल

April 23, 2026

2026 में पड़ेगी भीषण गर्मी? बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, AC और कूलर भी हो जाएंगे फेल

नेशनल डेस्क: दुनिया भर में मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा अपनी कई कथित सटीक भविष्यवाणियों के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उनकी भविष्यवाणी सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने साल 2026 में बढ़ती गर्मी को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

बढ़ती गर्मी दे रही संकेत

अभी अप्रैल का महीना चल रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई इलाकों में तेज धूप, लू और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। हालांकि मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में कुछ जगहों पर बारिश से राहत जरूर मिली थी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला, शुभेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… बंगाल चुनाव में कई जिलों में हिंसा

2026 में कैसी होगी स्थिति?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2026 में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले समय में धरती पर तापमान तेजी से बढ़ेगा, जिससे सूखा, जल संकट और असामान्य मौसम जैसी समस्याएं बढ़ेंगी।

क्या AC और कूलर हो जाएंगे बेअसर?

कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इतनी अधिक गर्मी में एसी और कूलर भी ठीक से काम नहीं करेंगे। हालांकि, इस तरह का कोई ठोस प्रमाण नहीं है, लेकिन यह जरूर सच है कि जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो सामान्य कूलिंग सिस्टम की क्षमता कम हो जाती है और वे उतनी प्रभावी राहत नहीं दे पाते।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

विशेषज्ञों के अनुसार, यह केवल भविष्यवाणी नहीं बल्कि वास्तविक खतरे की ओर इशारा भी हो सकता है। क्लाइमेट चेंज के कारण दुनिया भर में तापमान बढ़ रहा है। खासतौर पर Antarctica के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जो पर्यावरण संतुलन के लिए खतरे का संकेत है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया, तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

बढ़ता तापमान सिर्फ लू और गर्मी तक सीमित नहीं है। इसका असर खेती, पानी की उपलब्धता और फूड चेन पर भी पड़ता है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो भविष्य में हीटवेव और भी खतरनाक रूप ले सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अब समय आ गया है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं। ऊर्जा की बचत, प्रदूषण कम करना और प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग ही इस खतरे को कम कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें