Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 अंगुलियों वाले बच्चे का हुआ जन्म, घर वालों ने बताई ये वजह, डाक्टरों ने कहा…

July 22, 2024

25 अंगुलियों वाले बच्चे का हुआ जन्म, घर वालों ने बताई ये वजह, डाक्टरों ने कहा…

बागलकोट। कर्नाटक के बागलकोट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां, बागलकोट के रबकवि बनहट्टी शहर में एक बच्चे का जन्म हुआ जिसकी कुल 25 उंगलियां हैं। इस बच्चे का जन्म सनशाइन अस्पताल में हुआ है जो एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल है। वहीं इस बच्चे के जन्म के बाद जहां इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं बच्चे के जन्म के बाद परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। परिजनों का मानें तो वह इस बच्चे को देवी का आशीर्वाद बता रहे हैं। बच्चे के दाहिने हाथ में 6 और बाएं हाथ में 7 अंगुलियां है। वहीं दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं।

6 उंगलियां दोनों पैरों में…

बच्चों के 25 उंगलियां देखकर डॉक्टर मेडिकल स्टाफ समेत परिजन भी हैरान हो गए दरअसल, नवजात बच्चे के दोनों पैरों में 12 उंगलियां (6 उंगलियां दोनों पैरों पर) और 13 (दाएं हाथ पर 6 और बाएं हाथ पर 7) उंगलियां हैं। बता दें कि कोन्नर की भारती नाम की एक महिला ने 25 उंगलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सभी सदस्य काफी खुश हैं, क्योंकि उनके जीवन में खुशियों की यह छोटी सी किरण आई है।

पहले भी आ चुका ऐसा मामला सामने

इससे ही जुड़ा मामला एक मामला 2023 में भी आया था राजस्थान के डीग जिले में एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके दोनों हाथ और पैर में कुल 26 उंगलियां थे। एक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की थी। नवजात बच्ची के दोनों हाथों में सात उंगलियां और दोनों पैरों में छह उंगलियां थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें