Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धनबल, बाहुबल और सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त चुनाव बहुत बड़ी चुनौती : मायावती

November 30, 2024

देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धनबल, बाहुबल और सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त चुनाव बहुत बड़ी चुनौती : मायावती

Bahujan Samaj Party : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है। बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

हाल ही में हरियाणा, झारखंड व महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धनबल, बाहुबल और सरकार मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पाक-साफ चुनाव कल की तरह आज भी बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है। आम जनता का चुनावी तंत्र से विश्वास की कमी देश के संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। इसका जल्द से जल्द समुचित समाधान निकालना बेहतर होगा।

देश में संविधान के हिसाब से चेक एंड बैलेंस की जो व्यवस्था है, उसको लेकर हर लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्था को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी, तभी आम जनता के विश्वास को मजबूती मिलेगी और कानूनी प्रावधानों का सही लाभ लोगों को मिल पाएगा।

संसद में चल रहे गतिरोध पर मायावती ने कहा कि जनता व देश के हित में संसद की कार्यवाही चलनी चाहिए। इसके लिए सरकार और विपक्ष दोनों को गंभीर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार की तरह भाजपा की गरीब-विरोधी व धन्नासेठ समर्थक नीतियों एवं कार्यकलापों के विरुद्ध लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इससे लोगों का ध्यान बांटने के लिए ही भाजपा नए जातिवादी, सांप्रदायकि व संकीर्ण हथकंडों का इस्तेमाल करती है और चुनाव में इसका लाभ भी ले लेती है।

मायावती ने कहा किर चुनावों के समय में जनहित व जनकल्याण के किए गए लुभावने वादों को सरकार बन जाने पर भुला दिया जाता है। इस प्रकार की राजनीति से आम जनता व देश का भला नहीं हो सकता।

उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के संबंध में 6 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर व अयोध्या मंडल के लोग यू.पी. की राजधानी के गोमतीनगर इलाके में बसपा सरकार द्वारा निर्मित ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल‘ स्थित गुंबद आकार वाले ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल‘ में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया की मेरठ व दिल्ली के लोग नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन‘ में एकत्र होकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यूपी के बाकी 14 मंडलों के लोग अपने-अपने मंडल में ही बीएसपी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विचार संगोष्ठी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें