Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पतंगबाजी और दंगल से जमेगा बैसाखी महोत्सव में रंग

baisakhi-festival-will-be-full-of-colours

baisakhi-festival-will-be-full-of-colours

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड के मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें दंगल, पंतगबाजी, पगड़ी कंपीटीशन से रंग जमाया जाएगा। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सिख गुरुओं की पावन धरा पर बड़े स्तर पर आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत

यह आयोजन 13 और 14 अप्रैल को होगा। बैसाखी महोत्सव में देश की परंपरागत सांस्कृतिक विरासत के झरोखे देखने को मिलेंगे। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायकगण भी शिरकत करेंगे। इस दो दिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र ड्रोन शो रहेगा। इस ड्रोन शो के लिए एक निजी एजेंसी को हायर किया है। एजेंसी ड्रोन शो के लिए लगभग 500 ड्रोन का प्रयोग करेगी और आकाश में रंग बिरंगी लाइटों से बैसाखी महोत्सव के अहम लम्हों को दिखाने का अनोखा प्रयास किया जाएगा।

बेहतरीन कलाकार देंगे प्रस्तुति

इस पावन धरा पर पहली बार जहां बड़े स्तर पर बैसाखी महोत्सव का आयोजन हो रहा है, वहीं पहली बार ही कुरुक्षेत्र में ड्रोन शो देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम के लिए कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आमंत्रित किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि 14 अप्रैल को होने वाले ड्रोन शो का दृश्य कार्यक्रम के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी देख पाएंगे। इस बैसाखी महोत्सव में स्कूलों, कॉलेजों के कलाकारों के साथ-साथ हरियाणा कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की तरफ से भी बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी।

पगड़ी और दंगल प्रतियोगिता होंगी

इसके अलावा जगह-जगह शेल्फी प्वाइंट, प्रदेश सरकार की प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी और 70 से ज्यादा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस दो दिवसीय महोत्सव को यादगार और सफल बनाने में प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैसाखी महोत्सव में पंतगबाजी, पगड़ी प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : इनेलो का हल्ला बोल, 12 को कैथल मंडी में ट्रैक्टर मार्च

Also Read : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की माैत

Exit mobile version