Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की माैत

April 10, 2026

Haryana News : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की माैत

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर राई के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर कहर बरपाया। इसने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। ट्रक कार को 20 मीटर तक घसीटता ले गया कार में सवार दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हैं।

जन्मदिन मनाने आए थे मुरथल

दिल्ली के तिलक नगर शाहपुरा में रहने वाली मंदीप कौर नौ साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद मुरथल खाना खाने आ रहे थे। कार में मंदीप कौर की बहन पंजाब के अमृतसर के गांव भुल्लर हंस निवासी मनप्रीत कौर (38) और चार अन्य सवार थे। देररात दो बजे जब वह गांव राई के पास गोल्डन हट ढाबे के सामने पहुंचे तो उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी।

कोल्ड ड्रिंक लेने उतरा था चालक

इसी दौरान कार चालक शीतल पेय लेने के लिए उतर गया। इसी बीच दिल्ली की ओर से आ रहे आए हिमाचल नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे लगी ग्रिल भी टूट गई।

ट्रक छोड़कर चालक फरार

हादसे में मंदीप कौर और मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही थाना राई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : इनेलो का हल्ला बोल, 12 को कैथल मंडी में ट्रैक्टर मार्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें