Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेपाल के ‘जैन-जी’ आंदोलन से प्रभावित हुआ उत्तराखंड का बनबसा बाजार, 90% व्यापार ठप

September 14, 2025

नेपाल के ‘जैन-जी’ आंदोलन से प्रभावित हुआ उत्तराखंड का बनबसा बाजार, 90% व्यापार ठप

बनबसा (चंपावत): नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद पैदा हुई अशांति ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तराखंड के बनबसा बाजार को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते 3 दिनों से सीमा पर सन्नाटा छा गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों का 90 प्रतिशत से अधिक कारोबार ठप हो चुका है। बनबसा बाजार जो मुख्य रूप से नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है, अब पूरी तरह शांत हो गया है। व्यापारियों को प्रतिदिन 40 से 50 लाख का अनुमानित नुक्सान हो रहा है। नेपाली शहर महेंद्रनगर (कंचनपुर) में लगे कफ्र्यू के कारण सीमा पर आवागमन पूरी तरह बंद है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। स्थानीय व्यापारी अब नेपाल में शांति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनका कारोबार पटरी पर लौट सके।

व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने कहा कि नेपाल में स्थिति विषम है। हम 1960 से यहां व्यापार कर रहे हैं। यहां का 90 प्रतिशत कारोबार नेपाल पर निर्भर है। आंदोलन के कारण सब ठप हो गया। नेपाल और हमारा व्यापार आपस में जुड़ा है। वहां लूटमार से नेपाली व्यापारी पीछे हट गए। महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि बनबसा का व्यापार नेपाल पर आश्रित है। बॉर्डर क्षेत्र के बाजार सीमा पर निर्भर रहते हैं। दैनिक 60-70 लाख का व्यापार अब 1-2 लाख पर सिमट गया। व्यापारी पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हालात बहुत खराब हैं। दुकान में एक ग्राहक भी नहीं। हमारा व्यापार नेपाल पर निर्भर है। वहां की स्थिति का असर यहां पड़ रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द सामान्य हो, ताकि व्यापार तेज हो।

ये भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें