Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bangalore: नेशनल हाईवे पर एसयूवी और बाइक की जोरदार टक्कर, 7 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

February 13, 2026

Bangalore: नेशनल हाईवे पर एसयूवी और बाइक की जोरदार टक्कर, 7 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। होसकोटे के पास तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में सात लोगों की जान चली गई। यह हादसा एम. सत्यवर गांव के नजदीक होसकोटे-डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, एक एसयूवी वाहन होसकोटे से देवनहल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एसयूवी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद एसयूवी आगे चल रहे एक कैंटर वाहन से जा भिड़ी। इस बीच एक अन्य कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

इस भीषण दुर्घटना में कुल सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मोटरसाइकिल चालक की भी जान चली गई। आशंका है कि मृतक बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के रहने वाले थे, लेकिन अभी तक उनकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें