Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी व्यक्ति गिरफ्तार

March 28, 2025

मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में महानगर के दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अजीजुल निजानुल रहमान (29) को अपराध शाखा की यूनिट 2 ने बुधवार को हिरासत में लिया। अधिकारी ने कहा, हमें संदेह है कि हिंसा के समय वह नागपुर में था। वह नागपुर के हसनबाग का निवासी है और कुछ दिन पहले ही दादर आया था। दिहाड़ी मजदूर रहमान ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड प्राप्त करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा, हम जांच के तहत उसके मोबाइल फोन टावर लोकेशन का वेिषण कर रहे हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी के बारे में नागपुर में अपने समकक्षों के साथ भी जानकारी साझा की है। हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी फहीम खान भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें