Site icon Dainik Savera Times

आज नवंबर महीने का पांचवा शनिवार, जानें खुलेंगे या बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday

Bank Holiday

Bank Holiday : नवंबर 2025 का आख़िरी सप्ताह लोगों के लिए बैंकिंग सुविधाओं को लेकर कई सवाल लेकर आया है। खासकर इसलिए, क्योंकि आज नवंबर महीने का पांचवां शनिवार है और अक्सर लोगों को यह तय करने में उलझन होती है कि बैंक खुलेंगे या नहीं। अच्छी खबर यह है कि आज, 29 नवंबर 2025 को देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। RBI के अनुसार बैंकिंग नियम स्पष्ट हैं, पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी दिन होता है, जबकि दूसरा और चौथा शनिवार पूर्ण अवकाश की श्रेणी में आते हैं। यही कारण है कि आज बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

नवंबर में कब-कब बंद रहे बैंक?

वीकेंड्स को छोड़कर नवंबर महीने में कुल पांच दिनों में अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहीं। इनमें शामिल हैं:

1 नवंबर: कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव, देहरादून में इगास-भगवाल
5 नवंबर: कई राज्यों में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा आदि
6 नवंबर: शिलॉन्ग में नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल
7 नवंबर: शिलॉन्ग में वंगला फेस्टिवल
8 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती

ये भी पढ़ें- उत्तर में शीतलहर ने कसा शिकंजा तो दक्षिण में चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का खतरा, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

कल किन राज्यों में लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक?

कल 30 नवंबर (रविवार) होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। लेकिन अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां रविवार के अलावा राज्य विशेष दिनों स्टेट इनॉगरेशन डे (अरुणाचल प्रदेश) और इंडिजेनस फेथ डे (नागालैंड) की वजह से लगातार दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों के ग्राहकों को इस अवधि के दौरान अपने लेनदेन की योजना पहले से बनानी होगी।

ऑनलाइन सुविधाएं रहेंगी चालू
हालांकि शाखाओं पर ताले लग जाएं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग किसी भी दिन बंद नहीं होती। ग्राहक बिना रुकावट के UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवा का उपयोग कर सकेंगे। यानी रकम ट्रांसफर करने, बिल भुगतान या बैलेंस चेक करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

कैसे तय होती हैं बैंक छुट्टियां?
RBI हर राज्य के त्योहारों, सांस्कृतिक आयोजनों और आधिकारिक छुट्टियों के आधार पर छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करता है। इसलिए कई बार यह देखने को मिलता है कि जहां एक राज्य में बैंक बंद हैं, वहीं दूसरे राज्यों में सामान्य रूप से काम चल रहा होता है।

Exit mobile version