Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गहरी खाई में गिरी बारातियों की कार, मातम में बदलीं खुशियां

November 23, 2025

गहरी खाई में गिरी बारातियों की कार, मातम में बदलीं खुशियां

नेशनल डेस्क: नैनीताल जिले के कैंची धाम के पास शनिवार (22 नवंबर) देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारातियों की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे तक उड़ गए।

रात में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही खैरना पुलिस चौकी और SDRF टीम मौके पर पहुंची। SDRF पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम तुरंत रतिघाट नामक स्थान पर पहुंची, जहां गाड़ी गिरी हुई मिली। गहरी खाई, पहाड़ी रास्ता और रात का अंधेरा रेस्क्यू के लिए बड़ी चुनौती थे, लेकिन टीम ने बिना देर किए ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को नीचे उतरने के लिए रस्सियों और स्ट्रेचर का सहारा लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें: DRDO की बड़ी सफलता: किया ‘गौरव’ ग्लाइड बम का सफल परीक्षण, दुश्मन पर दूर से ही करेगा सटीक वार

तीन की मौत

खाई में एक व्यक्ति जीवित मिला जिसे टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। घायल की पहचान मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है। दुर्भाग्य से कार में मौजूद बाकी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। SDRF ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान संजय बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी और पुष्कर भैसोड़ा के रूप में हुई है। तीनों ही अल्मोड़ा निवासी बताए जा रहे हैं।

मातम में बदल गई खुशी

बारात में शामिल होने जा रहे इन लोगों की कार यात्रा का अंत अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। हादसे की खबर सुनकर परिवार और गांवों में मातम फैल गया। स्थानीय लोगों ने SDRF के कार्य की सराहना की और बताया कि रात के अंधेरे और कठिन पहाड़ी इलाके के बावजूद टीम ने पूरी मेहनत और तत्परता से बचाव अभियान पूरा किया।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताज़ा अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें