Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने शर्मिष्ठा पनोली की रिहाई की करी मांग

June 2, 2025

बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने शर्मिष्ठा पनोली की रिहाई की करी मांग

नयी दिल्ली: राज्यसभा सांसद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में कानून छात्रा यूट्यूबर शर्मिष्टा पनोली को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की रविवार को कड़ी निंदा की और राज्य सरकार से उन्हें तत्काल रिहा करने की अपील की।

मिश्रा ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा,“मैं शर्मिष्टा पनोली के साथ दृढ़ता से खड़ा हूं, जिनकी गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत न्याय की पूर्ण विफलता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक ज़बरदस्त हमला दर्शाता है। वजह यह कि उनकी गिरफ्तारी अब हटाए जा चुके एक सोशल मीडिया वीडियो के लिए उनकी (पनोली) तत्काल माफी मांगने के बावजूद की गई है।”

ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें