Site icon Dainik Savera Times

Haryana कैथल से पांच लाख की रिश्वत लेते बीडीपीओ गिरफ्तार

bdpo-arrested-from-kaithal

bdpo-arrested-from-kaithal

कैथल। कैथल में गुहला-चीका के बीडीपीओ जगजीत सिंह को पांच लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी कैथल की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि बीडीपीओ ने बदसुई में पंचायती भूमि पर बने मकानों पर कार्रवाई न करने की एवज में पांच लाख रुपये लिए। बीडीपीओ जगजीत चीका स्थित कार्यालय से पकड़ा।

स्टे के बावजूद थमाया था नोटिस

रेड के दौरान सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुरविंद्र दयोल को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया था। बदसुई के संदीप सिंह ने बताया कि उनके मकानों का केस कोर्ट में विचाराधीन है, व स्टे हुआ है। स्टे होने के बावजूद बीडीपीओ जगजीत ने उनके नोटिस निकाल दिए। वह पांच लाख रिश्वत लेने का दबाव बना रहा था, न देने पर मकानों को गिराने की धमकी दे रहा था।

पकड़ कर ले गए कैथल

एसीबी के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि टीम गठित कर संदीप को रंग लगे नोट देकर भेजा। संदीप ने बीडीपीओ को रिश्वत के रुपये दे टीम को इशारा किया। एसीबी की टीम ने बीडीपीओ जगजीत को रिश्वत की राशि सहित दबोच लिया व कैथल ले गए।

Also Read :

Exit mobile version