Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक के गांव में मधुमक्खियों का हमला, 1 की मौत, 14 अस्पताल में भर्ती

September 18, 2023

कर्नाटक के गांव में मधुमक्खियों का हमला, 1 की मौत, 14 अस्पताल में भर्ती

चामराजनगरः कर्नाटक के चामराजनगर जिले के कोंगराहल्ली गांव में एक शव के दाह संस्कार के दौरान वन मधुमक्खियों के हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। मृतक की पहचान गांव निवासी 60 वर्षीय चेनप्पा के रूप में की गई। घायलों को होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर शाम एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान हुई। चिता जलते ही वन मधुमक्खियों के झुंड ने अंतिम संस्कार के लिए जुटे लोगों पर हमला कर दिया। दाह संस्कार स्थल के पास ही मधुमक्खियों का छत्ता था और मधुमक्खियों ने दाह संस्कार के लिए एकत्र हुए लोगों पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान चेनप्पा को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें