Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi की जोधपुर जनसभा से पहले कैलाश चौधरी ने पैतृक गांव जानियाना में लिया दादी मां का आशीर्वाद

October 5, 2023

PM Modi की जोधपुर जनसभा से पहले कैलाश चौधरी ने पैतृक गांव जानियाना में लिया दादी मां का आशीर्वाद

बालोतरा/बाड़मेर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। बुधवार को उन्होंने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए निमंत्रण दिया। गुरुवार को प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए रवाना होने से पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने पैतृक गांव जानियाना में अपनी दादी माँ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

दादी माँ से आत्मीय मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने लिखा कि दादी माँ का आशीर्वाद यदि साथ हो तो किसी भी प्रकार की चुनौती पर जीत पाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि दादी माँ के स्नेह और आशीर्वाद में हर कठिनाई से पार पाने की, विषम परिस्थितियों से डटकर लड़ते हुए पर्वतों तक को डिगा देने की अद्भुत शक्ति होती है।

पढ़ें बड़ी खबरें: Jimmy Shergill ने अपनी लाइफ में की ये बड़ी गलती, खुद किया खुलासा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें