Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के बूथ एजेंट पर लाठी और रॉड से हमला, BJP ने TMC पर लगाया आरोप, कहा- जनता को डराने की कोशिश

Bengal election 2026

Bengal election 2026

Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले नादिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ है। बंदूक की बट, लाठी और रॉड से भाजपा बूथ एजेंट को पीटा गया है, जिसमें उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। भाजपा का प्रत्याशी सैकत सरकार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

बूथ एजेंट पर हमला
चपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सैकत सरकार ने बताया कि सुबह 6 बजे पार्टी का बूथ एजेंट बूथ पर जा रहा था। पार्टी के दूसरे सदस्य भी वहां मौजूद थे। इसी बीच टीएमसी उम्मीदवार के गुंडे मफीदुल ने उसे (पोलिंग एजेंट को) बंदूक की बट, लाठी और रॉड से बुरी तरह पीटा। उन्होंने बताया कि बूथ एजेंट के सिर पर चोट लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। सैकत सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी का उम्मीदवार जनता को डराने की कोशिश कर रहा है। मफीदुल जैसे कई लोग इस काम में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, 142 सीटों पर 1,448 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत, PM Modi ने की मतदाताओं से खास अपील

 

‘अपराधियों को किया जाए गिरफ्तार’
भाजपा उम्मीदवार ने कहा, “चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए और चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए।” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि मतदाता बाहर निकलकर वोट कर पाएं। सुबह एक घटना हो चुकी है। मतदान के बीच अब पूरे दिन कोई घटना नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स की पहली हार के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, वैभव के सिर पर सजी ऑरेंज कैप तो पर्पल किसके पास?

 

4 मई को आएंगे नतीजे
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में जिन 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, उसमें चपरा भी शामिल है। तृणमूल कांग्रेस ने जेबर शेख को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने आसिफ खान को टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी 142 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 4 मई को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version