Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है। इसी क्रम में बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल से ममता सरकार का अंत होने वाला है। इसीलिए वो परेशान हो रही हैं। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियां अहंकारी और बांटने वाली हैं और उनके व्यवहार में भी झलकती हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें यह महसूस होने लगा है कि शायद अब बंगाल से उनकी विदाई का समय आ गया है, जो उनके बोलने और खुद को व्यक्त करने के तरीके से साफ जाहिर होता है।”
बंगाल की जनता परेशान
उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की जनता परेशान है, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। टीएमसी के राज्य में लगातार जनता को परेशान किया जा रहा है, जिससे जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार लानी है, क्योंकि वही विकास कर सकता है।
PM Modi ने तोड़े रिकॉर्ड
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर भी, अपने पद पर 8931 दिन पूरे कर लिए हैं। पूरे देश में, किसी भी अन्य निर्वाचित प्रमुख ने कभी भी इतनी लंबी अवधि तक सेवा नहीं की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात का विकास किया था और अब प्रधानमंत्री के रूप में पूरे भारत में विकास कर रहे हैं।”
अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार
संजय सरावगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। देश की जनता एनडीए सरकार के कार्यकाल में खुश है। इसी वजह से प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देश के साथ विदेश में भी बढ़ रही है। इसका फायदा भारत को ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज पीएम की नीतियों की वजह से ही युद्ध के दौरान भी भारत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जो देश आपस में युद्ध कर रहे हैं लेकिन जब भारत की बात आती है तो सभी देश मिलकर भारत का साथ देते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...