नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में चुनाव रद्द करवाकर राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहती है।
यह भी पढ़ें-
‘यशोदा और कृष्ण’ की 130 साल पुरानी पेंटिंग 167.20 करोड़ में बिकी, ये मशहूर चित्रकार हुआ मालामाल
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 7 रुपये और डीजल इतने रुपये हुआ महंगा, इन पंपों पर बढ़े प्राइज
TMC-BJP के बीच कड़ी टक्कर, अमित शाह बोले- 15 दिन राज्य में रहकर संभालूंगा चुनावी मोर्चा
सागरदिघी में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, ”राज्य की कानून-व्यवस्था अब उनके नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग (ECI) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रहा है। कई बड़े अधिकारियों (जैसे मुख्य सचिव, डीजी, एसपी आदि) को बदल दिया गया है। बीजेपी लोगों को भड़काकर हालात खराब करना चाहती है, ताकि चुनाव रद्द हो जाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर चुनाव रद्द होते हैं, तो लोगों का वोट देने का अधिकार छिन जाएगा और बीजेपी जबरदस्ती सत्ता हासिल कर सकती है।
ममता बनर्जी ने मालदा जिले में हुई एक घटना का जिक्र किया, जहां ग्रामीणों ने 7 न्यायिक अधिकारियों (जिनमें 3 महिलाएं भी थीं) को बंधक बना लिया। यह घटना मतदाता सूची से नाम हटाने (SIR प्रक्रिया) के विरोध में हुई। कई जगहों पर सड़क जाम और प्रदर्शन हुए, जिससे पूरा इलाका प्रभावित हुआ। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी पहले से नहीं थी। उन्हें यह खबर एक पत्रकार से मिली। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे बीजेपी का “गेम प्लान” हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को बहुत गंभीर माना और कहा, ”यह न्याय व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश है। अधिकारियों को समय पर सुरक्षा नहीं मिली, जो चिंता की बात है।” मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किया। उनसे जवाब मांगा कि समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को कराए जाए्ंगे। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। पिछले चुनावों की बात करें तो 2021 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीती थीं। बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...