Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 को, सीएम तय नहीं

May 5, 2026

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 को, सीएम तय नहीं

जालंधर। पश्चिम बंगाल में भारतीय पार्टी की ओर से नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बंगाल के भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ऐलान किया कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर संशय है।

मुख्यमंत्री की दौड़ में शुभेंदु सबसे आगे

बता दें कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी इसी दिन है। इसलिए इस दिन को खास माना जा रहा है। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब बंगाल में सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित राज्य भाजपा के शीर्ष नेता मंगलवार को ही नई दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है प्रदेश नेतृत्व दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सरकार गठन के लिए मंत्रणा करेंगे। ममता जैसी कद्दावर नेता को लगातार दो बार हराने वाले शुभेंदु मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं।

नए युग की शुरुआत : पीएम

बंगाल में बीजेपी को मिली प्रंचड जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बंगाल के लिए एक नए युग की शुरुआत का संकेत है। पीएम मोदी ने जीत के बाद नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगे का ध्यान बदले पर नहीं, बदलाव पर होना चाहिए पीएम मोदी ने राजनीतिक हिंसा को समाप्त करने का आह्वान करते हुए विकासोन्मुखी राजनीति की ओर बढ़ने का आग्रह किया।

80 सीटों पर सिमट गई टीएमसी

गौरतलब है कि इस बार बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटों पर चुनाव जीता है। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी खुद की सीट पर भी चुनाव हार गईं। बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार और हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने के बाद भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह बहुत जरूरी था। सुवेंदु ने कहा कि यह ममता बनर्जी का राजनीति से रिटायरमेंट है।

लगाया 100 सीटों पर फर्जीवाड़े का आरोप

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से 100 सीटों पर फर्जीवाड़ा करके हमें हराया गया है। तृणमूल की करारी हार के बीच चेहरे पर उदासी लिए अनियंत्रित हुई ममता ने सोमवार देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना सेंटर शेखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि 100 सीटों पर लूट हुई है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें