Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल में तेज रफ्तार ट्रक ने दुर्गा पूजा में आए दो लोगों को कुचला

October 24, 2023

बंगाल में तेज रफ्तार ट्रक ने दुर्गा पूजा में आए दो लोगों को कुचला

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले से एक दुर्घटना सामने आई है। यहां दुर्गा पूजा में भाग लेने आए दो लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पंडाल में घूमने के दौरान कुचल दिया। यह दुर्घटना करणदिघी के तुंगीदिघी में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सोमवार देर रात हुई। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि महानवमी के अवसर पर पंडाल में घूम रहे चार दोस्त राजमार्ग के किनारे खड़े थे, तभी नियंत्रण खोने के बाद ट्रक ने उनमें से तीन को टक्कर मार दी। दो पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और चौथा युवक बच गया।

पीड़ितों में से एक की पहचान कैलाश सिंह (22) के रूप में की गई है और घायल व्यक्ति जो वर्तमान में स्थानीय अस्पताल में भर्ती है, उसकी पहचान सुभोजित सिंह (23) के रूप में की गई है। करणदिघी पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक पलाश मोहंतो ने कहा, ‘हम मृतकों और घायलों के परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें