Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु के श्रद्धालुओं ने तिरुपति मंदिर को एक करोड़ रुपए और सोने का लक्ष्मी पैंडेंट दान किया

August 13, 2025

बेंगलुरु के श्रद्धालुओं ने तिरुपति मंदिर को एक करोड़ रुपए और सोने का लक्ष्मी पैंडेंट दान किया

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): बेंगलुरु के एक श्रद्धालु ने श्री वेंकटेश्वर अन्न प्रसादम् ट्रस्ट को एक करोड़ रुपए का दान दिया है जबकि एक अन्य श्रद्धालु ने हीरे और वैजयंती पत्थरों से जड़ा 148 ग्राम वजनी स्वर्ण लक्ष्मी लॉकेट भगवान वेंकटेश्वर को अíपत किया है। मंदिर प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कल्याण रमन कृष्णमूर्ति द्वारा दी गई दान राशि का उपयोग पहाड़ी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन योजना में किया जाएगा।

कृष्णमूर्ति ने टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी चि. वेंकैया चौधरी को तिरुमला स्थित उनके कैंप कार्यालय में दान राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। इसी तरह, के.एम. श्रीनिवास मूर्ति ने लगभग 25 लाख रुपए मूल्य का 148 ग्राम वजनी स्वर्ण लक्ष्मी लॉकेट अíपत किया, जो भगवान श्री भोगा श्रीनिवास मूर्ति की प्रतिमा को सजाने के लिए इस्तेमाल होगा। उन्होंने यह लॉकेट श्रीवारी मंदिर परिसर स्थित रंगनायकुला मंडपम में वेंकैया चौधरी को सौंपा। टीटीडी, आंध्रप्रदेश के तिरुपति स्थित विश्व के सबसे धनवान हिंदू मंदिर, श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।

ये भी पढ़ें : नया म्यूजिक धमाका: ‘नागबंधम’ का “नमो रे” गाने का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया, इस दिन आएगा पूरा गाना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें