Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेत में बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर पीटा

July 8, 2026

खेत में बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर पीटा

Bhiwani young man was brutally murdered : भिवानी। दिनोद गांव में 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही पिता-पुत्र ने युवक रवि को फोन कर खेत में बुलाया, जहां उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर खेत में बने कमरे में ले गए और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल रवि को अधमरी हालत में कमरे के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बाद में युवक की मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

रहस्यमयी हत्या की जांच में जुटी पुलिस

कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो वो उसे तुरंत भिवानी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब रवि मिला, तो उसके हाथ पर रस्सी बंधी हुई थी। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि रवि करीब दो साल पहले आरोपियों के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। रवि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और एक बहन है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

जांच में जुटी पुलिस, सख्त कार्रवाई की मांग

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। डीएसपी महेश कुमार बताया कि “प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवक को घर से बुलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी।

Also Read :

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें