Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैदराबाद में बालापुर गणेश लड्डू की नीलामी में 30.1 लाख रुपये की लगी बोली, जानें वजह

September 17, 2024

हैदराबाद में बालापुर गणेश लड्डू की नीलामी में 30.1 लाख रुपये की लगी बोली, जानें वजह

हैदराबाद। तेलंगाना के बालापुर गणेश मंदिर के लड्डू की नीलामी में मंगलवार को रिकॉर्ड 30.1 लाख रुपये की बोली लगाई गयी। गणेश उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण यह नीलामी हर साल बालापुर गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए हुसैनसागर झील में भव्य जुलूस के साथ ले जाने से पहले होती है। इस साल के बोलीदाता कोलानु शंकर रेड्डी रहे। शहर के अन्य इलाकों में विभिन्न गणेश मंदिरों में इसी तरह की नीलामी की गई। बालापुर लड्डू नीलामी में कई प्रमुख राजनेताओं और व्यापारिक हस्तियों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में बालापुर के लड्डू की नीलामी 27 लाख रुपये में हुई थी। इस बीच, रंगारेड्डी जिले के बंदलागुडा नगरपालिका सीमा के अंतर्गत कीर्ति रिचमंड विला में आयोजित एक अन्य लड्डू नीलामी में 1.87 करोड़ रुपये की बोली लगी, जो पिछले साल की 1.26 करोड़ रुपये की कीमत से 67 लाख रुपये अधिक रही।

ये भी पढ़ें- 22 हुई दिल्ली होटल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या, विदेश नागरिक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें