Site icon Dainik Savera Times

बीजेपी की बड़ी कार्रवाई: बगावत करने वाले चार नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर

नेशनल डेस्क: BJP ने विधानसभा चुनाव में पार्टी और गठबंधन के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने वाले चार नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए यह सख्त कदम उठाया है।

किस-किस नेता पर गिरी गाज

बीजेपी से निकाले गए चारों नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिनमें वरुण सिंह ने बहादुरगंज सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अनूप कुमार श्रीवास्तव गोपालगंज सीट से एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पवन यादव को कहलगांव के मौजूदा विधायक पार्टी के निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप में निष्कासित किया गया। इसके अलावा सूर्य भान सिंह ने बड़हरा सीट से बगावत करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हरियाणा के 50 युवक, बेड़ियों में पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट

बीजेपी नेतृत्व का कहना है कि गठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। ऐसी गतिविधियाँ संगठन की एकता को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए पार्टी को सख्त कदम उठाना पड़ा। बीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि इन चारों नेताओं को छह साल तक किसी भी पार्टी पद या जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा।

पार्टी ने दी सख्त चेतावनी

बीजेपी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति पार्टी लाइन से हटकर कार्य करेगा। उसके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन और एकजुटता ही बीजेपी की पहचान है और इसे बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की बगावत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आधार अपडेट करवाना पड़ेगा महंगा, UIDAI ने बढ़ाई कीमतें, जानें अब कितना करना होगा भुगतान

Exit mobile version