Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान, Haryana में किसान आज करेंगे टोल फ्री

February 16, 2024

पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान, Haryana में किसान आज करेंगे टोल फ्री

फतेहाबाद : किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के समर्थन में हरियाणा के किसानों द्वारा 16 फरवरी को टोल फ्री करने का ऐलान किया गया है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की वीरवार को फतेहाबाद में हुई राज्य कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने की। बैठक में किसान संघर्ष समिति द्वारा पंजाब के किसानों के खिलाफ हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही दमनात्मक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण दिल्ली सरकार को जगाने के लिए निकले हैं, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार जगह-जगह उनके रास्तों में रूकावटें पैदा कर रही है। उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, आंसू गैंस के गोले छोड़े जा रहे हैं। यही नहीं हरियाणा सरकार ने अपना क्रूर चेहरा दिखाते हुए किसानों पर गोलियां तक चलाने से गुरेज नहीं किया। सरकार के इन हमलों से काफी संख्या में किसानों को चोटें आई हैं।

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के किसानों के समर्थन में किसान संघर्ष समिति द्वारा 16 फरवरी को प्रदेशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी टोल फ्री किए जाएंगे। इसके बाद भी बार्डरों पर किसानों पर आंसू गैस छोड़ना, लाठीचार्ज व अन्य उत्पीड़न की कार्यवाहियां हरियाणा सरकार द्वारा नहीं रोकी गई तो किसान संघर्ष समिति हरियाणा बंद कर चक्का जाम कर देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें