Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; बिहार के पूर्व CM Karpoori Thakur को मिलेगा भारत रत्न

January 23, 2024

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; बिहार के पूर्व CM Karpoori Thakur को मिलेगा भारत रत्न

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रही है। वह बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे थे। यह घोषणा केंद्र की मोदी सरकार की ओर से देर शाम की गई। 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। जयंती से एक दिन पहले की सरकार की ओर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी पर 24 जनवरी को केंद्र सरकार सिक्का और नए स्वरूप का डाक टिकट भी जारी करेगी। कर्पूरी ठाकुर को उनकी लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता है। उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जा रहा है। कर्पूरी ठाकुर को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के लिए जाना जाता है। वह भ्रष्टाचार विरोधी नेता के रूप में भी प्रसिद्ध थे।

उनके शासनकाल में लागू की गई भूमि सुधार योजना और शिक्षा सुधार योजनाओं का देश भर में व्यापक प्रभाव पड़ा। बता दें, लम्बे समय से कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की मांग बिहार से उठती रही है। कर्पूरी ठाकुर की जब बिहार में सरकार थी, तब उन्होंने पिछड़े वर्ग के लिए 12 फीसद आरक्षण लागू किया था। उस वक्त जनसंघ के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र उनकी सरकार में वित्त मंत्री थे। उन्होंने भी कर्पूरी ठाकुर की आरक्षण नीति को उनका समर्थन था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें