Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajit Pawar को बड़ा झटका, दो दर्जन नेता Sharad Pawar की पार्टी में हुए शामिल

July 17, 2024

Ajit Pawar को बड़ा झटका, दो दर्जन नेता Sharad Pawar की पार्टी में हुए शामिल

पुणो (महाराष्ट्र) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ा झटका लगा है। पुणो में पिंपरी-चिंचवाड़ के करीब दो दर्जन पार्टी पदाधिकारी बुधवार को शरद पवार की पार्टी एनसीपी (सपा) में शामिल हो गए। शरद पवार ने अपने आवास पर आयोजित एक छोटे से समारोह में पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में 20 पूर्व नगर निगम पार्षदों सहित कई महिलाओं का एनसीपी (सपा) में शामिल होने पर खुद स्वागत किया और उन्हें पार्टी का झंडा, स्टोल और अपना आशीर्वाद दिया।

पाला बदलने वाले प्रमुख लोगों में एनसीपी के पूर्व शहर अध्यक्ष अजीत गव्हाने, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल भोसले, छात्र विंग प्रमुख यश साने, भोसरी विधानसभा सीट के प्रमुख पंकज भालेकर और करीब 20 पूर्व नगर निगम पार्षद और अन्य इकाई प्रमुख शामिल हैं। उन्होंने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जबकि साने ने इस सप्ताह की शुरुआत में एनसीपी छात्र विंग के अध्यक्ष प्रशांत कदम को अपना इस्तीफा भेजा था और बुधवार को एनसीपी (एसपी) में शामिल हो गए।

यह चौंकाने वाला घटनाक्रम शनिवार (20 जुलाई) को पिंपरी-चिंचवाड़ में शरद पवार की होने वाली रैली से पहले हुआ है। पुणो के अन्य हिस्सों से एनसीपी के और भी नेता-पदाधिकारी इसी तरह का कदम उठा सकते हैं। राज्य विधानसभा का चुनाव बस तीन महीने आगे है। पुणो के एक नेता ने बताया कि गव्हाने जैसे कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर लोकसभा चुनाव के लिए एनसीपी से टिकट न मिलने से नाराज थे या एनसीपी से विधानसभा चुनाव के लिए सारी उम्मीदें खो चुके थे और एनसीपी (एसपी) में शामिल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें