Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री Nabam Tuki ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

March 9, 2024

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री Nabam Tuki ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने आगामी आम चुनाव से पहले यहां की प्रदेश कांग्रेस (एपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
एपीसीसी के एक नेता ने शनिवार को बताया कि हाल ही में पार्टी के तीन विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में चले जाने के कुछ दिनों बाद श्री तुकी ने भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को अपना इस्तीफा भेज दिया। एपीसीसी महासचिव ग्यामर ताना ने कहा, “ पूर्व मुख्यमंत्री ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि वह वरिष्ठ विधायकों को अन्य राजनीतिक दलों में जाने से नहीं रोक सके।” इससे पहले 25 फरवरी को, विपक्षी कांग्रेस के चार विधायकों में से दो दोपासीघाट पश्चिम से निनॉन्ग एरिंग और तिरप जिले के बोरदुरिया-बोगापानी विधानसभा सीट से वांगलिन लोवांगडोंग ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया है, जिससे कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें