Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

IndiGo Price Hike : हवाई यात्रियों को लगा बड़ा झटका! IndiGo ने बढ़ाए टिकट के दाम… जानें अब कितने देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

April 2, 2026

IndiGo Price Hike : हवाई यात्रियों को लगा बड़ा झटका! IndiGo ने बढ़ाए टिकट के दाम… जानें अब कितने देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

IndiGo Price Hike: एयरलाइन IndiGo ने अपने टिकटों पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज (Fuel Charge) को बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा, क्योंकि अब फ्लाइट टिकट पहले से महंगे हो गए हैं। आइए इसे विस्तार से समझे…

क्या बदला है?
2 अप्रैल 2026 की रात 12:01 बजे के बाद बुक की गई सभी नई फ्लाइट टिकटों पर नया फ्यूल सरचार्ज लागू हो गया है। यानि अगर आप अब टिकट बुक करेंगे, तो आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।

टिकट के दाम क्यों बढ़े?
हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में दुनियाभर में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।हालांकि,  सरकार के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस ने अभी सिर्फ 25% बढ़ोतरी ही लागू की है, ताकि यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

 

घरेलू उड़ानों के लिए नया फ्यूल सरचार्ज
अब दूरी के हिसाब से आपको यह अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

  • 0–500 किमी: ₹275

  • 501–1000 किमी: ₹400

  • 1001–1500 किमी: ₹600

  • 1501–2000 किमी: ₹800

  • 2000 किमी से ज्यादा: ₹950

दिल्ली से इन शहरों तक सफर हुआ महंगा
अगर आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको इस तरह अतिरिक्त पैसे देने होंगे:

  • दिल्ली → लखनऊ: ₹275 ज्यादा

  • दिल्ली → भोपाल / इंदौर / अहमदाबाद: ₹400 ज्यादा

  • दिल्ली → मुंबई / कोलकाता: ₹600 ज्यादा

  • दिल्ली → बेंगलुरु / हैदराबाद: ₹800 ज्यादा

  • दिल्ली → चेन्नई: ₹950 ज्यादा

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नया शुल्क

विदेश यात्रा भी अब महंगी हो गई है:

  • भारतीय उपमहाद्वीप

 

  • 500 किमी तक: ₹900

  •  500 किमी से ज्यादा: ₹2,500

  • दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन: ₹2,500

  • अफ्रीका: ₹5,000

  • खाड़ी और मध्य पूर्व:

  • 2000 किमी तक: ₹3,000

  •  2000 किमी से ज्यादा: ₹5,000

 

  • अन्य देश:

 

  •  2000 किमी तक: ₹3,500

  • 2000 किमी से ज्यादा: ₹5,000

  • ग्रीस और तुर्की: ₹7,500

  • यूके और यूरोप (ग्रीस-तुर्की छोड़कर): ₹10,000

क्या आगे और बढ़ सकते हैं दाम?
एयरलाइन ने कहा है कि बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना पड़ा। कंपनी स्थिति पर नजर रख रही है। अगर ईंधन की कीमतें कम होती हैं, तो भविष्य में यह शुल्क घटाया भी जा सकता है। अब हर फ्लाइट टिकट में आपको दूरी के हिसाब से ₹275 से ₹10,000 तक ज्यादा देने पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं, तो पहले से बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें