Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Election: आज NDA कर सकती है सीटों और उम्मीदवारों को लेकर बड़ा ऐलान

October 12, 2025

Bihar Election: आज NDA कर सकती है सीटों और उम्मीदवारों को लेकर बड़ा ऐलान

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन में शामिल दलों के बीच लगभग सहमति बन चुकी है और अब औपचारिक घोषणा की तैयारी है।

बता दें कि आज शाम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद पार्टी अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे PM मोदी

बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है।15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। मेरा आग्रह है…आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें। चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूँगा।

राहुल-तेजस्वी की आज अहम मुलाकात

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पार्टी नेता और उनके बेटे तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी के साथ बैठक से पहले दिल्ली के लिए रवाना हुए।

BJP की पहली सूची है ऐलान

सूत्रों के अनुसार, आज की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद शाम 5 बजे संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी जा सकती है। यह सूची NDA के चुनावी अभियान को दिशा देने का काम करेगी।

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह कहते हैं,

“सीटों का बंटवारा लगभग हो चुका है, लेकिन आखिरी वक्त में सभी दलों में कुछ मुश्किलें आ जाती हैं, ये एनडीए में भी हैं और यहां भी हैं। 1-2 दिन में सब कुछ घोषित हो जाएगा…”

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,

एक बैठक होगी और उसके बाद ही आगे की सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। भाजपा की उम्मीद कि कुछ अड़चन आ रही है, उसे खत्म किया जा रहा है… हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: Earthquake: तुर्की में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें