Site icon Dainik Savera Times

26 साल बाद बिहार को मुस्लिम राज्यपाल मिला, आरिफ मोहम्मद खान आज लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

पटना। आरिफ मोहम्मद खान बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न् करीब 11 बजे होने की संभावना है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हाल में केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है वहीं, केरल के राज्यपाल रहे खान को बिहार भेजा गया है। सोमवार को पटना पहुंचे खान ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा था कि वह राज्य की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अपने कर्तव्यों के निर्वाह का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, मैं बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानता हूं। इसका मुझ पर प्रभाव है। मैं राज्य की विरासत और गौरवशाली परंपरा के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।

कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान
आरिफ मोहम्मद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बरवाला गांव में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। यहीं छात्र राजनीति से ही उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। सबसे पहले वे एएमयू में महासचिव बने, जिसके बाद वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी बने। 26 साल की उम्र में उन्होंने 1977 में कांग्रेस की टिकट पर बुलंदशहर की सियाना सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। 1980 वे कानपुर से सांसद भी चुने गए। 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान वे भी बहराईच सीट से संसद पहुंचे। बिहार को 26 साल बाद कोई मुस्लिम राज्यपाल मिला है।

Exit mobile version