-
पटना। आरिफ मोहम्मद खान बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न् करीब 11 बजे होने की संभावना है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हाल में केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है वहीं, केरल के राज्यपाल रहे खान को बिहार भेजा गया है।.