पटनाः लोक आस्था का पर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अघ्र्य के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास में भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया। छठ पर्व को लेकर चार दिनों तक पूरा बिहार भक्तिमय रहा। मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। राजधानी पटना की सभी सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया। राजधानी की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई।
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में पारिवारिक सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। pic.twitter.com/cF6eYOfCt5
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 20, 2023
पटना में कई पूजा समितियों द्वारा भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित की गई। पूरा माहौल छठमय रहा। कई स्थानों पर तोरण द्वारा लगाए गए, तो कई पूजा समितियों द्वारा लाइटिंग की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर उनके परिजनों ने छठ व्रत किया। सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रात:कालीन अघ्र्य देकर भगवान भास्कर की आराधना की और प्रदेश के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में पारिवारिक सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। pic.twitter.com/tdBWhYWvzO
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 20, 2023
इधर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बेतिया, औरंगाबाद, मोतिहारी सहित सभी जिलों के गांव से लेकर शहर तक लोग छठ पर्व की भक्ति में डूबे रहे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का यह महापर्व प्रारंभ हुआ था।