Site icon Dainik Savera Times

Bihar : उदीयमान भगवान भास्कर को अघ्र्य के साथ महापर्व छठ हुआ संपन्न, CM Nitish Kumar ने भी दिया अघ्र्य

पटनाः लोक आस्था का पर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अघ्र्य के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास में भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया। छठ पर्व को लेकर चार दिनों तक पूरा बिहार भक्तिमय रहा। मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। राजधानी पटना की सभी सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया। राजधानी की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई।

Exit mobile version