-
पटनाः लोक आस्था का पर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अघ्र्य के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास में भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया।.