Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

“कहने में एक मिनट लगेगा, आप क्यों नहीं कहते?” SIR पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा विपक्ष

July 28, 2025

“कहने में एक मिनट लगेगा, आप क्यों नहीं कहते?” SIR पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा विपक्ष

Bihar SIR : संसद में आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा के लिए आज सरकार सदन में तैयार बैठी है। लेकिन विपक्ष की ओर से तय समय से पहले ही सरकार के सामने एक और मांग रख दी गई है। मांग में कहा गया है कि हम चर्चा के लिए तैयार है लेकिन पहले सरकार SIR पर चर्चा के लिए हामी भरे। जिसके बाद सदन में हुए हंगामें के बाद सभापति ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

इस बारे में कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “…हम ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हैं। हमने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए खुद आग्रह किया था। हमने ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा था, लेकिन सरकार उस पर सहमत नहीं हुई। हम नियमित सत्र के दौरान भी चर्चा के लिए सहमत हैं। लेकिन समस्या ये है कि इस देश के लोकतंत्र के लिए ‘SIR’ सबसे अहम मुद्दा है। हर भारतीय नागरिक अब इस बात को लेकर चिंतित है कि कब उनका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा।”

उन्होंने कहा,”हमने सरकार से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बाद ‘SIR’ पर भी चर्चा होनी चाहिए। इसके लिए हमें उस मुद्दे को उठाने के लिए 30 सेकंड की अनुमति चाहिए। सरकार सहमत हो या नहीं, वो हमें अपनी राय बता सकती है। लेकिन लगता है सरकार इस(SIR के मुद्दे पर) चर्चा करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। हम (विपक्षी दल के नेता) स्पीकर के पास भी गए और हमने स्पीकर से अनुरोध किया है कि हमें अनुमति दें।”

अन्य विपक्षी दलों की तरफ से SIR का मुद्दा पूरे जोरो से उठाया जा रहा है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “यह भाग लेने या न लेने का सवाल नहीं है… हम SIR पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, SIR एक बहुत ही वर्तमान मुद्दा है, पहले मतदाता सरकार चुनते थे लेकिन अब सरकार मतदाता चुनेगी। SIR पर चर्चा होनी चाहिए, ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा होगी, आप बस कह दें कि SIR पर चर्चा इसके बाद होगी, यह कहने में एक मिनट लगेगा, आप यह क्यों नहीं कहते?”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें