Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक हुआ गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

April 26, 2025

भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक हुआ गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

मोतिहारी: भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के रक्सौल बॉर्डर से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

इमिग्रेशन विभाग ने उसे अवैध रूप से भारत में रहने और नेपाल में प्रवेश की कोशिश करने के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एटान (42) के रूप में हुई है। वह अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत के बेन शहर का रहने वाला है।

एटान का जन्म 07 अगस्त 1983 को अमेरिका के मिनेसोटा में हुआ था। उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट है, जो 29 अगस्त 2033 तक वैध है। पासपोर्ट, 30 अगस्त 2023 रिपीट 2023 को अमेरिका द्वारा जारी किया गया है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिसकी अवधि 180 दिनों की थी। नेपाल से भारत मे आने के दौरान अक्टूबर 2024 में उक्त अमेरिकी नागरिक रक्सौल इमिग्रेशन में इंट्री के लिए आया था। लेकिन, रक्सौल इमिग्रेशन ने 180 दिन की समय सीमा देख रिफ्यूजल स्टाम्प लगा कर उसे वापस नेपाल भेज दिया था।

इसके बावजूद एटान ने अवैध रूप से भारत में पुनः प्रवेश किया और यहां रहने लगा। 25 अप्रैल, 2025 शुक्रवार को भारत से नेपाल जाने के दौरान रक्सौल बॉर्डर पर भारतीय इमिग्रेशन विभाग ने एटान को गिरफ्तार लर लिया और हरैया थाना को सौप दिया है।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने को बताया कि पुलिस एटान के भारत में रहने के उद्देश्य की जांच कर रही है। उसके संपर्कों और संभावित सुरक्षा खतरों की भी जांच चल रही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा रखी है। फिलहाल एटान पुलिस की गिरफ्त में है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें