Assistant Sub-Inspector Recruitment in Bihar : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। बता दें कि बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) की ओर से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है।
आवेदन की तारीखें
ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 21 मई से आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
बता दें कि इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें:
आयु सीमा
बता दें कि उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए ज्यादा से ज्यादा उम्र 37 साल रखी गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 100 सवाल (MCQ) होंगे और हर सवाल 1 अंक का होगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी समय सीमा 2 घंटे होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और तकनीकी विषयों से जुड़े आसान सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें आगे मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
आवेदन कैसे करें
–उम्मीदवार सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
–नए उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य बेसिक जानकारी भरनी होगी।
–रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें।
–आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
–सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। आवेदन सफल होने पर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

