Site icon Dainik Savera Times

‘बम से उड़ा देंगे’ चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी दिये जाने को लेकर आज यहां साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

लोजपा रामविलास के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार उर्फ राजेश भट्ट ने आज यहां बताया कि पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गयी है, जिसके बाद स्थानीय साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उन्होंने बताया कि पासवान की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराकर सोशल मीडिया के माध्यम से टाइगर मेराज इद्रीसी के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से यूट्यूबर प्रत्रकार दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

ये भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, इस दिन खुलेंगे कपाट

Exit mobile version