Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, इस दिन खुलेंगे कपाट

March 19, 2026

केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, इस दिन खुलेंगे कपाट

Kedarnath Dham weather: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के पवित्र संगम पर स्थित रुद्रप्रयाग में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह से ही बाबा केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। ये बर्फबारी न सिर्फ मौसम को ठंडा बना रही है, बल्कि प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ा रही है।

केदारनाथ, जिसे 11वें ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है, वहां इस हफ्ते में तीसरी बार बर्फबारी हो रही है। मार्च के महीने में इस तरह की लगातार बर्फबारी को थोड़ा असामान्य माना जा रहा है। आमतौर पर इस समय तक मौसम थोड़ा साफ होने लगता है, लेकिन इस बार ठंड अभी भी बनी हुई है और ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज के बाद एक बार फिर चर्चा में अतीक अहमद, जानिए क्या है पूरा मामला

 

लगातार हो रही बर्फबारी
दिलचस्प बात ये है कि जब देश के कई हिस्सों में लोग गर्मी से राहत पाने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तब उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लोग ठंड और बर्फबारी से जूझ रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है।

22 अप्रैल को खुलने है मंदिर के कपाट
अब सबसे बड़ी चिंता ये है कि आगामी 22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अगर मौसम इसी तरह खराब बना रहा, तो यात्रा की तैयारियों में दिक्कत आ सकती है। प्रशासन के सामने चुनौती ये है कि समय रहते रास्तों को साफ किया जाए और सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें- RBI का भरोसा, HDFC बैंक पूरी तरह सुरक्षित; वित्तीय स्थिति मजबूत

 

ITBP के जवान मुस्तैदी से निभा रहे ड्यूटी
बर्फबारी का असर सिर्फ यात्रा पर ही नहीं, बल्कि वहां तैनात सुरक्षाबलों पर भी पड़ता है। केदारनाथ धाम में इस वक्त पुलिस और आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के जवान तैनात हैं, जो हर परिस्थिति में डटे रहते हैं। खराब मौसम के बावजूद, ये जवान अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए हालात का जायजा लिया जा रहा है और आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें